Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला कुबड़ा ज़िला पंचायत सीट पर श्रीमती मीना को मिल रहा सर्वसमाज का भारी जनसमर्थन, डेलना गांव की महिलाओं का भी मिला साथ

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में केवल तीन दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशियो ने पूरी ताकत झोंक दी है। नगला कुबड़ा ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार इस सीट पर भाजपा ने श्रीमती मीना पत्नी नीटू को चुनाव मैदान में उतारा है।यही कारण है कि वह काफी तेज़ी से प्रचार में अन्य प्रतियाशियों से बहुत आगे चल रहीं है मीना को सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस प्रतियाशी नंदनी पत्नी कपिल प्रमुख की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

भाजपा प्रतियाशी मीना ने इस सीट पर मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है हतियाथल, तांसिपुर और नगला कुबड़ा में पहुंचकर जहां घर घर जाकर मीना ने लोगों से वोट देने की अपील की तो वहीं डेलना गांव में भाजपा प्रतियाशी को महिलाओं का भारी समर्थन मिला।भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह भी इस चुनाव में मीना को जिताने में पूरी ताकत झोंके हुए है।मीना को युवाओं और महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा वर्ग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369