Jan Mudde

No.1 news portal of India

बालेकी युसुफपुर ज़िला पंचायत सीट पर भारती ने किया प्रचार तेज़,पिता तीरथ प्रधान के आशीर्वाद से मिल रहा सभी वर्गों का भारी समर्थन

Spread the love

शामिक

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में चार दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशी चुनाव प्रचार में मज़बूती के साथ डटे हुए हैं। बालेकी युसुफपुर सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार तीरथ प्रधान और सुबोध राकेश की इस सीट पर प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।तीरथ प्रधान की बेटी भारती भी बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव में डटी हैं।तीरथ प्रधान ने बसपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि इस बार ममता राकेश का भरपूर समर्थन मिल रहा है।तीरथ ने कहा कि उनकी बेटी भारती को सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है

उन्होंने कहा कि जनता इस बार भारती को जिताकर क्षेत्र के विकास की नई ई इबारत लिखेगी।वहीं कांग्रेस प्रतियाशी भारती का दावा है कि अब से पहले जो भी ज़िला पंचायत सदस्य रहे उन्होंने क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाज़ा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस बार जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। इस दौरान भारती ने क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369