Jan Mudde

No.1 news portal of India

टांडा भनेड़ा गांव में प्रधान पद के लिए मोहम्मद नसीम साबित हो रहे मज़बूत प्रतियाशी, सभी वर्गों का मिला भारी समर्थन

Spread the love

शामिक

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में चार दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशी चुनाव प्रचार में मज़बूती के साथ डटे हुए हैं। टांडा भनेड़ा गांव में प्रधान पद पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार प्रधान पद के लिए मोहम्मद नसीम काफी मजबूत प्रतियाशी साबित हो रहे हैं।हालांकि पूर्व प्रधान सलीम की भी इस सीट पर प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।सलीम प्रधान का पुत्र महजबी इस बार प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में है। इस बार मोहम्मद नसीम के कार्यक्रमों में भारी भीड़ पहुंच रही है और उनका ज़ोरदार स्वागत भी हो रहा है।नसीम बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव में अपना प्रचार कर रहे हैं।

एक जनसभा में नसीम ने कहा कि इस बार उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है गांव में परिवर्तन की लहर चल चुकी है विपक्षी बौखला गए हैं जनता जान चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार उन्हें जिताकर क्षेत्र के विकास में नई इबारत लिखेगी।नसीम ने कहा कि अब से पहले जो भी ग्राम प्रधान रहे उन्होंने गांव का कोई विकास नहीं किया यहीकारण है कि उसका खामियाज़ा गांव की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इस बार जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। इस दौरान भीड़ से गदगद मोहम्मद नसीम ने गांव में घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की और कार्यक्रम में आने पर आभार भी जताया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369