आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में एनएच की टीम के द्वारा किसानों की हाईवे में गई जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया गया जिसमें किसानों के द्वारा उनका विरोध किया गया। इस दौरान सफरपुर से जिला पंचायत के प्रतियाशी तनवीर आलम ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि एनएच द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकरण की गई भूमि का मुआवजाभी पूरी तरह से किसानों को नहीं मिला है।गौरतलब है कि क्षेत्र के किसानों की कुछ जमीन हाईवे में गई थी।
किसानों का आरोप है कि अभी तक सभी लोगों को पूरी तरह से एनएच के द्वारा मुआवजा भी नहीं दिया गया है। किसानों की फसल तैयार होने वाली है और एनएच की टीम के द्वारा किसानों की फसल को नष्ट करने का प्रयास किया गया है। किसानों का कहना है कि हम एनएच की टीम का विरोध नहीं करेंगे यदि एनएच के अधिकारी हमें एक माह का समय दें जिससे कि हमारी फसल तैयार होकर कट जाए। वहीं क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाति का कहना है कि किसानों की फसल तैयार होने वाली है और यदि एनएच के अधिकारी फसल नष्ट करते हैं तो अन्न भी नष्ट होगा जिससे राष्ट्र का भी नुकसान होगा और यदि एनएच के अधिकारी 1 माह का समय देते हैं तो किसान अपनी फसल को काट लेगा। और फिर हमारे द्वारा इनका विरोध नहीं किया जाएगा।
वहीं पूर्व राज्य मंत्री एवं किसान नेता मौहम्मद अयाज़ ने कहा कि किसानों की गन्ने की फसल और धान की फसल लगभग तैयार ही है। और किसानों को एक माह का समय दिया जाए जिससे कि किसान अपनी फसल को सुरक्षित रख सके। और यदि एनएच के अधिकारी फसल नष्ट करने का प्रयास करेंगे तो हम लोग धरना प्रदर्शन भी करेंगे और आंदोलन भी करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला