Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला इमरती गांव में भाजपा प्रतियाशी वंदना राणा के चुनावी कार्यालय का चैंपियन ने किया उदघाटन, भीड़ से गदगद दिखाई दिए चैंपियन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

जौरासी जबरदस्त सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वंदना राणा बड़ी मज़बूती से चुनाव लड़ रहीं हैं। प्रमुख समाजसेवी और कारोबारी अशोक राणा की पुत्रवधू वंदना राणा एक शिक्षित महिला हैं जिन पर इस बार लोग भरोसा कर सकते हैं। खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भाजपा प्रतियाशी वंदना राणा के नगला इमरती गांव में  चुनावी  कार्यालय का उदघाट्न किया।इस दौरान भीड़ से गदगद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि अशोक राणा पिछले लंबे समय से जनता से जुड़े रहे हैं जिसका लाभ इस बार उन्हें मिलना तय है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में भाजपा प्रतियाशी वंदना राणा और भी बेहतर क्षेत्र का विकास कर सकतीं हैं उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की जनता समझ चुकी है कि उनका विकास कौनसी पार्टी कर सकती है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा इस क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताने का काम करें। चैंपियन ने कहा की भाजपा ने जो कहा है वह किया है महिलाओं को पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया जिसके चलते ज़िला पंचायत की 44 सीटों में से 22 सीट पर महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है जिनमे वंदना राणा और महक राणा भी शामिल है।

इस दौरान वंदना राणा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनका परिवार हमेशा से क्षेत्र के लोगों के बीच रहा है जिसने कोरोना काल मे लोगों की मदद की है। इस बार क्षेत्र के विकास के लिए वह भाजपा को वोट दें ताकि इस क्षेत्र की तस्वीर को बदला जा सकें।इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी जिन्होंने बुके देकर वंदना राणा और चैंपियन का जोरदार तरीके से स्वागत किया।इस दौरान प्रधान गिरी,राव फुरकान,रवि राणा,सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369