आरिफ़ नियाज़ी
किशनपुर जमालपुर ज़िला पंचायत सीट पर कांग्रेसी नेता सन्नी त्यागी की पत्नी ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है उन्हें नन्हेड़ा अनन्तपुर और पुहाना गांव के लोगों का भी भारी समर्थन मिल रहा है। सन्नी त्यागी ने लोगों से वोट की अपील की है उनका कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है जिसके चलते उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जनता इस बार उनकी पत्नी को जिताने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए कोई नया नहीं है यह एक परिवार है लेकिन कुछ बाहरी लोग आकर चुनाव में हर हथकंडे अपनाकर भोली भाली जनता को गुमराह करने में लगे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे।
सन्नी त्यागी का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। सन्नी त्यागी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए जनता इस बार उन पर भरोसा करे और वोट दे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस बार जनता उनकी पत्नी को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ बुजुर्ग और नोजवान लोगों की दुआएं और आशीर्वाद हैं जो इस बार परिवर्तन का संकेत दे रही हैं वह इस क्षेत्र की बदहाली दूर कर इसका विकास करेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सन्नी त्यागी ने विश्वास दिलाया कि इस बार अगर जनता ने उन्हें जिताने का काम किया तो जनता ही यहाँ का प्रतिनिधित्व करेगी।उन्होंने कहा कि कुछ लोग तरह तरह की अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला