आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ज़िले में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशी चुनावी प्रचार में तेजी पकड़ने लगे हैं। किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सीट पर प्रमुख समाज सेवी और युवा नेता संदीप त्यागी अपनी पत्नी को बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा रहे हैं किशनपुर जमालपुर पहुंचे जिला पंचायत प्रत्याशी के पति सन्नी त्यागी का गांव पहुँचने पर जोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि सन्नी त्यागी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं सन्नी त्यागी किसी परिचय के मोहताज नहीं है सन्नी ने हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है उनकी कोरोना काल की सेवा को कभी भुलाया भी नहीं जा सकता। इस दौरान सन्नी त्यागी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के बेहद आभारी हैं जो उन्हें एक सेवक के रूप में उन्हें मज़बूत करने का काम कर रही है।त्यागी ने दावा किया कि अगर जनता ने उनकी पत्नी को मौका दिया तो उनकी पत्नी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी।सन्नी त्यागी ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता भली भांति समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है।
उन्होने कहा कि कुछ लोग उनके बारे के झूठा प्रचार करने में लगे हैं जिससे लोगों को सावधान रहना है किसी के बहकाये में आकर अपना वोट खराब मत कर देना ।परिणाम कुछ भी रहे सन्नी त्यागी आपका सेवक आपका भाई है बस एक बार मौका ज़रूर दें। इस दौरान किशनपुर जमालपुर गांव के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला