Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर संदीप पंवार के चुनावी कार्यालय के शुभारंभ पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़, महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबले के आसार हैं।मंगलवार की शाम को संदीप पवार के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान जहां दुर्गा कॉलोनी, टोडा और भंगेड़ी गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे तो वही पर्वतीय मूल की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास करा दिया।भीड़ के लिहाज से कार्यक्रम बेहद सफल रहा भारी भीड़ को देखकर अन्य प्रत्याशियों में हलचल मची हुई है।

दरअसल संदीप पवार ने बेहद कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाई है यही कारण है कि आज उन्होंने कार्यक्रम में भीड़ दिखाकर अपनी ताकत का एहसास भी करा दिया ।इस चुनाव में हार किसकी होगी जीत किसकी होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि भीड़ के लिहाज से संदीप पवार बेहद मजबूत माने जा रहे हैं। अगर यह भीड़ वोटों में तब्दील होती है तो संदीप पवार एक नई ताकत के साथ उभरकर सामने आएंगे।

इस दौरान संदीप पवार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्होंने अपनी भाभी को इस चुनाव में प्रतियाशी बनाया है इस क्षेत्र के विकास और तरक्की के लिए जनता उन्हीं को वोट देगी। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें लगातार मिल रहा है इस बार चौकानेवाले परिणाम सामने आएंगे ।उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जीत मिलती है तो यहां की क्षेत्र पंचायत सदस्य जनता ही होगी जो भी निर्णय लेगी जनता लेगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का भारी समर्थन उन्हें मिल रहा है उसके लिए वह जनता के बेहद आभारी हैं।उन्होंने कहा कि वह कोई नेता नहीं है उन्होंने जनता से कभी झूठे वायदे भी नहीं किए हैं इस बार जनता उनके लिए मन बना चुकी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं ने साफ कर दिया कि इस बार वह संदीप पवार को ही अपना समर्थन करेंगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369