आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशी जहां अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं तो वहीं नगला कुबड़ा गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी श्रीमती नंदनी को कांग्रेस ने वार्ड नंबर 25 जिला पंचायत सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कपिल कुमार अपनी पत्नी श्रीमती नंदनी की जीत को लेकर बेहद आश्वस्त दिखाई दे रहे है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख कपिल कुमार का दावा है की जनता इस बार उन्ही को जिताएगी। हथियाथल गांव में कपिल कुमार ने घर घर जाकर अपनी पत्नी के लिए वोट मांगे कांग्रेस प्रत्याशी नंदिनी का कहना है कि इस बार उन्हें मौका मिला तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगी। यह क्षेत्र विकास से काफी पिछड़ा हुआ है लेकिन अब जनता जागरुक हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी को वोट करेगी। ब्लाक प्रमुख कपिल कुमार का कहना है कि क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक विजेंद्र जाती भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और जनता से वोट की अपील कर रहे हैं इस बार जनता कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सर्वोपरि है नाली सड़के आदि का विकास बहुत लोग करते हैं लेकिन वह इस बार इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी काम किया जाएगा।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कपिल कुमार का उनके सैंकड़ो समर्थकों ने ज़ोरदार स्वागत किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला