मोहम्मद शामिक
भंगेड़ी महावतपुर जिला पंचायत सीट पर कारोबारी संदीप पंवार प्रचार में बहुत आगे चल रहे हैं।संदीप पंवार ने टोडा, दुर्गा कॉलोनी, जलालपुर आदि स्थानों पर पहुंचकर लोगों से वोट देने की अपील की। तो वही संदीप पंवार ने बुजुर्ग महिलाओं से भी आशीर्वाद लिया। इस सीट पर संदीप पंवार लगातार मजबूत होते नजर आ रहे है उनका दावा है कि इस बार इतिहास रचेगा।हालांकि पहली बार चुनाव मैदान में उतरे सन्दीप पंवार के प्रचार से लोगों में भारी उत्साह है। यही कारण है कि संदीप पंवार की भाभी अन्य विपक्षी दलों पर भारी साबित हो सकतीं है संदीप पंवार की भाभी एक योग्य और पढ़ी-लिखी महिला हैं जिन्हें क्षेत्र में हर वर्ग और हर जाति का भरपूर समर्थन मिल रहा है।संदीप पंवार का दावा है कि वह जनता से जो वायदे करेंगे उन्हें समय पर पूरा करेंगे।
जनता से किये वायदों में लापरवाही नहीं होगी ।विकास के नाम पर उन्हें जनता वोट करेगी। संदीप पंवार ने कहा कि वह एक कारोबारी हैं जो जनता की समस्याओ को बखूबी जानते हैं जनता इस बार बेहतर निर्णय लेगी।वह किसी की बुराई नहीं करना चाहते सोच बड़ी होनी चाहिए क्षेत्र की जनता अगर उनकी भाभी को जिताकर भेजती है तो इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार है अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह बड़े पैमाने पर विकास करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला