Jan Mudde

No.1 news portal of India

किशनपुर जमालपुर सीट पर सन्नी त्यागी को प्रचार में मिली बढ़त,जनता से पत्नी को जिताने की अपील

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

किशनपुर जमालपुर जिला पंचायत सीट पर सनी त्यागी लगातार प्रचार में बढ़त बना रहे हैं अलग-अलग लोगों की टीमें बनाकर गांव-गांव में भेजी जा रही है इस बार सनी त्यागी अपनी पत्नी को जिताने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं यही वजह है कि सनी त्यागी को सभी वर्गों और सभी जातियों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है ।युवा नेता सन्नी त्यागी को लेकर लोगों में भी भारी उत्साह है लोगों का कहना है कि सन्नी त्यागी ने बिना किसी पद के लोगों की कोरोना काल मे भी काफी मदद की है कोरोना काल मे वह एक फरिश्ता साबित हुए हैं।

वह सन्नी के बेहद आभारी हैं लेकिन अब सन्नी त्यागी का एहसान उतारने का समय आ गया है जिसे वोट के माध्यम से उतारा जाएगा। उन्हें जिला पंचायत सीट पर जिताने का काम किया जाएगा।वहीं सन्नी त्यागी का कहना है कि अब से पहले क्षेत्र में कितना विकास हुआ और क्या नहीं हुआ वह इस पर नहीं जाना चाहते बस उनका मकसद क्षेत्र की तस्वीर बदलना है क्षेत्र का विकास करना है जिसको लेकर वह जनता के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन है जनता की अदालत में जो भी फैसला होगा वह उसे स्वीकार करेंगे।

प्रमुख समाजसेवी सन्नी त्यागी ने कहा कि इस बार उनकी जीत ऐतिहासिक होगी क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। जनता से जो वायदा करेंगे उसे पूरा करेंगे। उन्हें बुजुर्गों का भी आशीर्वाद मिला है तो युवाओं का साथ भी मिला है ।सन्नी त्यागी ने कहा कि किशनपुर जमालपुर क्षेत्र विकास को लेकर बेहद पिछड़ा हुआ है भाजपा सरकार में उनके क्षेत्र का कोई विकास कार्य नहीं हो पाया जिसका खामियाजा यहां की जनता को मुकदमा पड़ रहा है लेकिन अब समय आ गया है कि जनता ने उन्हें एक मौका दिया तो इस क्षेत्र के विकास करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे ।

उन्होंने कहा कि विकास वह विकास करना बखूबी जानते हैं अधिकारियों से लेकर नेताओं तक उनके अच्छे संबंध है जिसका लाभ जनता को मिल सकता है इसलिए उन्हें एक मौका जरूर दें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके यहां की बदहाली दूर हो सके चारों तरफ खुशहाली हो हर घर को रोजगार मिले ।इसके लिए वह लोगों से अपनी पत्नी को वोट देने की अपील करने घर घर पहुंच रहे है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369