आरिफ़ नियाज़ी
किशनपुर जमालपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार प्रमुख समाजसेवी सन्नी त्यागी ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में लाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सन्नी त्यागी को जहां युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है तो वहीं सभी वर्गों और जातियों का भी समर्थन मिल रहा है। सन्नी त्यागी वैसे तो किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्होंने बिना किसी पद पर रहते हुए भी गांव में बड़े पैमाने पर ग्रामीणों की समस्याओं को हल कराया है वहीं कुछ विकास कार्य भी कराये हैं जिनका लाभ मिलना सन्नी त्यागी को तय है।
सन्नी त्यागी और उनकी पत्नी घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं । सन्नी त्यागी को जहां किशनपुर जमालपुर से लोगों का समर्थन मिल रहा है वहीं नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव में भी सन्नी त्यागी लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं।सन्नी त्यागी का कहना है कि उन्हें सर्व समाज का साथ मिल रहा है इस क्षेत्र के विकास के लिए और लोगों की सेवा के लिए वह इस चुनाव में राजनीति में आए है।
जनता इस बार उनके लिए मन बना चुकी है इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल चुकी है। सन्नी ने कहा की किसी भी ज़िला पंचायत सदस्य ने इस क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है लेकिन अगर उनकी पत्नी को जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र की जनता ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी ।उन्होंने कहा कि जनता से वह जो वायदे करेंगे उन्हें वह पूरा करेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला