आरिफ़ नियाज़ी
मानकपुर आदमपुर ज़िला पंचायत सीट पर भाजपा प्रतियाशी किरण चौधरी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। किरण चौधरी का दावा है कि उन्हें सभी वर्गों और सभी जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।भाजपा प्रतियाशी किरण चौधरी ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने ज़िला पंचायत को विकास के लिए भारी भरकम बजट जारी कियाथा लेकिन सुभाष वर्मा ने उस बजट का दुरउपयोग किया कोई विकास नहीं कराया जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। मौका मिला तो उसकी भी जांच करायेंगे।
किरण चौधरी ने कहा कि बिंदु खड़ग गांव में नालियों की गंदगी जगह जगह लगे कूडे के ढेर और टूटी सड़कें इस गांव के विकास की पोल खोल रहीं हैं आलम यह है कि ग्रामीणो को अब इस गंदगी से संक्रामक बीमारी का खतरा भी सताने लगा है लेकिन इस गांव के विकास पर कभी भी सुभाष वर्मा की नज़र नहीं पड़ी।वहीं ग्रामीणों का भी आरोप है कि जो इस गांव से चुनकर गए उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं कराया रास्ते ठीक ना होने और नालियों की गंदगी से उनका जीवन दूभर हो चुका है। इस बार गांव की जनता परिवर्तन चाहती है।
किरण चौधरी अब लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं गौरतलब है कि इस सीट पर सुभाष वर्मा इस बार बसपा प्रतियाशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं जो पहले भाजपा से चुनाव जीते थे हालांकि चुनाव में जीत किसे मिलती है और हार किसे मिलती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना ज़रूर है कि भाजपा प्रतियाशी किरण चौधरी बड़ी मेहनत और मज़बूती के साथ चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला