आरिफ़ नियाज़ी
लंढोरा के जौरासी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संकुल ढंडेरा के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें इट्स ऑल पॉसिबल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया l
खो-खो प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया इतना ही नहीं 50 मीटर में दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया l
100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया l
*200 मीटर* में प्रथम स्थान प्राप्त किया l
ताइक्वांडो में भी 18 बच्चों ने प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया
इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी मेराज अहमद ब्लॉक खेल समन्वयक दिनेश बडथ्वाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मोहब्बत अली ने खेलों का आगाज दौड की प्रतियोगिता से कराया । जिसमें उप शिक्षा अधिकारी नारसन मेराज अहमद ने भी प्रतिभाग करते हुए छात्रों का होंसला बढाया।
प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में सी आर सी ढंडेरा अरविंद कुमार,प्रधानाध्यापक शकील अहमद,देशराज, फरहत अली आदि मौजूद रहे l

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला