Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेडी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर अंजली सेठ ने किया प्रचार तेज़, घर घर जाकर की वोट की अपील

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी  पूरी मज़बूती के साथ चुनावी  तैयारियों में जुटे  हैं तो वही  गांव गांव में  बैठकों का  दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ज़िला पंचायत सीट भंगेडी महावतपुर  की  जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होता  दिखाई दे रहा  है ।इस बार ज़िला पंचायत सीट पर प्रमुख समाजसेवी आनंद सेठ की पुत्र वधु अंजली सेठ सभी पर भारी पड़ती नज़र आ रही हैं।

अंजली सेठ अपने भारी समर्थकों के साथ मंगलवार को अपना नामांकन कर चुकी है।अंजली सेठ के समर्थकों में जिला पंचायत चुनाव को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है भंगेडी और दुर्गा कॉलोनी,जलालपुर ,टोडा आदि गांव के लोगों का कहना है कि ज़िला पंचायत की प्रतियाशी अंजली सेठ इस बार चुनाव मैदान में है जिन्हें लोगों का  पूरा समर्थन मिल रहा है।

अंजली सेठ घर घर जाके लोगो से वोट की अपील भी कर रही है अंजली सेठ ने बताया कि उन्हें हर धर्म और हर सामाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान अंजली सेठ का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369