आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी पूरी मज़बूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं तो वही गांव गांव में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ज़िला पंचायत सीट भंगेड़ी महावतपुर की जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होता दिखाई दे रहे है।इस बार टोडा के लोग चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित है टोडा गांव के लोगों का कहना है कि ज़िला पंचायत के प्रतियाशी संदीप पंवार ने उनके गांव के रास्ते की साफ सफाई, हैंड पम्प की रिपेयरिंग और गांव में लाइटों को लगवाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक संदीप पंवार सबसे बेहतर प्रतियाशी हैं जो जनता की पहली पसंद बने है। वहीं संदीप पंवार का दावा है कि इस बार जनता ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र की तस्वीर बदलने काम करेंगे। संदीप पंवार ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो क्षेत्र की नुमाइंदगी क्षेत्र की जनता ही करेगी। ग्रामीणों के मुताबिक इस क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था वह आज तक नहीं हो पाया जिसके चलते इस क्षेत्र के हालात आज भी बदहाल बने हुए है।
उन्होंने कहा कि आज तक भी उनके क्षेत्र की जनता को वह सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं जिसकी वह हकदार थी ग्रामीणों के मुताबिक इस क्षेत्र की सत्ता जिनके हाथों में रही उन्होंने अपना भला तो किया लेकिन जनता का कोई भला नहीं किया जिसका खामियाजा यहाँ की जनता को भुगतना पड़ा है।यही कारण है कि आज इस क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है हालात बेहद खराब है। टूटी सड़कें बदहाल स्कूल और अस्पताल इस बात का सबूत है कि क्षेत्र में कितना विकास हुआ है।लेकिन अब इस क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है इस बार परिवर्तन होकर ही रहेगा ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला