Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा पुलिस ने ट्रक से किया अंग्रेज़ी शराब का जखीरा बरामद, प्लास्टिक के नीचे छुपाकर ट्रक से हरिद्वार जाई जा रही थी शराब

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं की झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी कामियाबी हाथ लगी है पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से अंग्रेज़ी शराब की 240 पेटी बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक मनोज उर्फ मोनू निवासी गढोला थाना गागलहेड़ी ज़िला सहारनपुर और अंकित ग्राम सालोर ज़िला मेरठ को गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज गैरोला के मुताबिक ट्रक में प्लास्टिक के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी गई थी ताकि किसी को शक ना हो सके। अवैध शराब चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए ले जाई जा रही थी पुलिस को आशंका है कि अंग्रेज़ी शराब पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के लिए चण्डीगढ़ से हरिद्वार पहुंचनी थी।

जिसके चलते ट्रक चालक को हरिद्वार से पहले एक प्रवेश नाम के व्यक्ति को ट्रक रिसीव करना था जिसके बाद ट्रक को हरिद्वार में किसी जगह पहुंचाना था लेकिन झबरेड़ा पुलिस की मुस्तैहदी के चलते ट्रक सहारनपुर से होता हुआ मानकपुर बाईपास रोड पर जैसे ही पहुंचा तो झबरेड़ा पुलिस ने उसे पकड़ लिया जिसके चलते पुलिस ने चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शराब की कीमत लगभग 14लाख रुपए बताई जा रही है। शराब तस्कर इतने शातिर थे कि उन्होंने शराब को प्लास्टिक के नीचे दबाया था जिससे किसी को ट्रक में शक ना हो इतना ही नहीं ट्रक में भरी प्लास्टिक के लिए ई बिल भी बनवाया गया था ताकि अगर कोई रास्ते में चैकिंग करें तो उसे आसानी से ई बिल दिखाया जा सके।

फिलहाल पुलिस ने मनोज उर्फ मोनू और प्रवेश समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है फिलहाल पुलिस को प्रवेश नाम के युवक की सरगर्मी से तलाश है जो अपनी गाड़ी से शराब का ट्रक लेने के लिए मौके पर पहुंचा था। ट्रक पकड़ने वाली पुलिस टीम में झबरेड़ा थाना प्रभारी संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक मनोज रावत, विपिन कुमार, हाकम सिंह, नरेंद्र रावत, कॉन्स्टेबल नूर हसन, रणवीर, मोहित खंतवाल, जितेंद्र,सुंदर और कांस्टेबल प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369