आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है एक तरफ जहां सभी प्रत्याशी मज़बूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हैं तो वही गांव गांव में बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है।आज हम बात करेंगे ज़िला पंचायत सीट सफरपुर की जहां पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार दिखाई दे रहे है।
इस बार मोहम्मद शहज़ाद ,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मोहम्मद अयाज़, पूर्व प्रधान शाहीन, किसान नेता नाज़िम अली और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखलाक अहमद प्रमुख रूप से चुनाव मैदान में हैं जिसके चलते इन दावेदारों के बीच इस बार कड़े मुकाबले के आसार नज़र आ रहे हैं ।शुक्रवार को कारोबारी और प्रमुख समाजसेवी ज़िला पंचायत के प्रतियाशी मोहम्मद शहज़ाद ने माधोपुर, रहीमपुर, सफरपुर,रसूलपुर आदि गांव में लोगों से संपर्क कर वोट की अपील की।
मोहम्मद शहज़ाद ने कहा कि इस बार सफरपुर ,जिला पंचायत सीट पर जनता परिवर्तन चाहती है।अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि वह जनता से जो वायदे करेंगे उन्हें वह पूरा करेंगे।मोहम्मद शहज़ाद यही नहीं रुके उन्होंने ज़िला पंचायत क्षेत्र की नुमाइंदगी करने वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस ज़िला पंचायत क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था वह आज तक नहीं हो पाया जिसके चलते इस क्षेत्र के हालात आज भी बदहाल बने हुए है ।उन्होंने कहा कि आज तक भी उनकी इस क्षेत्र की जनता को वह सुविधाएं नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार थी उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सत्ता जिनके हाथों में रही उन्होंने अपना भला तो किया लेकिन जनता का कोई भला नहीं किया जिसका खामियाजा यहाँ की जनता को भुगतना पड़ा है।
यही कारण है कि आज इस क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है हालात बेहद खराब है। टूटी सड़कें बदहाल स्कूल और अस्पताल इस बात का सबूत है कि क्षेत्र में कितना विकास हुआ है।लेकिन अब इस क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है इस बार परिवर्तन होकर ही रहेगा ।कारोबारी मोहम्मद शहज़ाद ने कहा अगर उन्हें मौका मिला तो वह इस बार क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे और जनता के दिलों में जगह बनाने का काम करेंगे।मोहम्मद शहज़ाद अपने कैम्प कार्यालय पर खास मुलाकात के दौरान वार्ता कर रहे थे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला