Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं नगर निगम द्वारा दुकानों का किराया बढ़ोतरी का विरोध,भाजपा विधायक से मिले शहर के सैंकड़ो दुकानदार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं नगर निगम की बोर्ड बैठक में दुकानों  के किराए व्रद्धि  किये जाने से  नाराज़ दुकानदारों में भारी रोष है।सभी दुकानदारों ने मंगलवार को भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को अपनी इस समस्या से अवगत कराया है जिसके बाद भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह इस सम्बंध में मुख्य नगर अधिकारी से वार्ता करेंगे।दुकानदारों परेशान होने की आवश्यकता नही है।

दरअसल रूड़कीं मेन बाजार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में किराया बढ़ोतरी के विरोध में  विधायक प्रदीप बत्रा जी से मिला, जिसमें निगम के बेतहाशा किराया वृद्धि का विरोध किया गया और न्याय की मांग की गई, प्रतिनिधिमंडल में मेन बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह नामधारी, कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह, उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा,हरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, रोबिन पाहुजा, मनोज वाधवा, चंदन अनेजा, महेश खन्ना, अशोक कोहली, मनमीत सिंह, मनीष अग्रवाल, अरविंद सैनी मेहरबान, मुकर्रम नौशाद, सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।

सभी ने कहा कि इस महंगाई के दौर में नगर निगम दुकानों का किराया बढ़ाने जा रहा है जिससे दुकानदार बेहद परेशान हैं अगर ऐसा हुआ तो दुकानदार सभी अपनी दुकानों  को छोड़ देंगे जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन कि होगी।इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप  बत्रा ने सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वह इस बाबत निगम अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369