Jan Mudde

No.1 news portal of India

बोट क्लब स्थित सीपीयू कार्यालय पर रोटरेक्ट क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, मेयर गौरव गोयल भी रहे मौजूद

Spread the love

शामिक

रुड़की।रोट्रेक्ट क्लब रुड़की मिडटाउन सदैव ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है।बोट क्लब स्थित सीपीयू कार्यालय पर क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें सीपीयू के जवानों सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर का उद्घाटन मेयर गौरव गोयल द्वारा किया गया।इस दौरान उन्होंने भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि किसी के रक्तदान करने से किसी के भी घर में खुशी की सौगात आती है।

कहा कि रक्तदान करने से ना तो शरीर कमजोर होता है और ना ही किसी प्रकार की बीमारी आती है।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि नियमित रूप से रक्त देने से लोगों का जीवन रोग मुक्त तथा स्वस्थ रहता है।क्लब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और वह मानते हैं कि यह ऐसा दान है जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में मदद कर सकता है।

इस अवसर पर कलब सचिव ईशान गोयल,शांतनु,पूर्व अध्यक्ष चेतन तायल,आकाश जैन,विपुल मदान,गौरव शर्मा,शुभम अग्रवाल,जगन दुआ आदि क्लब के सदस्य मौजूद रहे। क्लब सदस्यों द्वारा मेयर गौरव गोयल का बुका भेंट कर सम्मान किया गया।

 

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369