Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में पैसे के लेनदेंन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, दोनों पक्षों के चार लोग घायल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा में बुधवार की देर शाम दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर जमकर धारदार हथियार चले जिसमें एक पक्ष के जुबेर खान, करीम खान, और शेर खान  पुत्र गुफरान उर्फ चिन्नी घायल हुए हैं जिसमें जुबेर के सर में गंभीर चोट लगी  है तो वही दूसरे पक्ष के अशोक और दीपक घायल हुए हैं। हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में भिजवाया है जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।फिलहाल झबरेड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरसअल घायल ज़ुबैर का आरोप था कि उसके भाई ने झबरेड़ा कस्बे में एक मैडीकल स्टोर खोला हुआ है देर शाम  शेर खान मैडीकल स्टोर  पर बैठा हुआ था तभी  इसी दौरान अशोक के साथ पैसे के लेन देन को लेकर कहासुनी हो गई आरोप है कि इसी बीच अशोक ने फोन करके दीपक,राजू,भूरा,राजपाल और काका को मौके पर बुला लिया जिनके हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार थे सभी ने उन पर हमला बोल दिया । मैडीकल स्टोर पर हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर वह भी मौके पर  पहुंचा जहां आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से उन पर भी हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हुए हैं फिलहाल ज़ुबैर और शेर खान का उपचार रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में चल रहा है।वहीं झबरेड़ा पुलिस पूरी घटना की जांच करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369