Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर बसपा ने की तैयारी, सभी ज़िला पंचायत सीटों पर जिताऊ प्रतियाशी उतारेगी बसपा- अनूप सिंह

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है बहुजन समाज पार्टी जिला पंचायत की सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी ।बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह का दावा है कि इस बार बहुजन  समाज पार्टी का ही जिला पंचायत  बोर्ड बनेगा।उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी बेहद गंभीर है  ज़िले की प्रत्येक  जिला पंचायत सीट पर आठ से 10 दावेदार हैं जिनमे से पार्टी के समर्पित और जीतने वाले प्रतियाशी को ही पार्टी चुनाव लड़ने का मौका देगी।

उन्होंने बताया कि ज़िले की प्रत्येक ज़िला पंचायत सीट पर पांच पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है जो बेहतर और पार्टी को जिताने वाले प्रतियाशी के नाम का चयन कर बसपा हाईकमान को भेजेगी जिसके बाद हाईकमान की हरी झंडी मिलने के बाद प्रतियाशी के नाम की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं सभी पार्टियां पंचायत चुनाव को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहीं हैं तो वहीं बसपा के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह का दावा है कि इस बार पंचायत चुनाव में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी।

अनूप सिंह ने बताया कि बसपा में सभी नेता और कार्यकर्ता मज़बूती के साथ इस चुनाव में नज़र आएंगे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि दोनों ही पार्टियों  ने उत्तराखण्ड राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया है यही कारण है कि आज के समय मे बसपा का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है जो आए दिन बसपा कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल करने के दावे  करती है बसपा के कार्यकर्ता एक जुट हैं और वह किसी पार्टी में नहीं जा सकते।

अनूप सिंह ने बताया कि इस समय बसपा ने अपने संगठन को मजबूत किया है कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम बसपा करती है बसपा का संगठन मज़बूत होने से पार्टी को भी नई ऊर्जा मिलेगी।उन्होंने कहा कि बसपा की लोकप्रियता को देखकर कांग्रेस और भाजपा के लोग पूरी तरह बौखला गए हैं इसी लिए वह उल्टी सीधी  बयानबाज़ी आए दिन करते रहतें हैं लेकिन जनता अब भाजपा और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है वह अपना अच्छा बुरा बखूबी समझती है।बसपा के जिलाध्यक्ष ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा और कांग्रेस की घर घर जाकर पोल खोलने की अपील की है।उनका कहना है प्रदेश में बसपा के दो विधायक है जिनको साथ लेकर पंचायत चुनाव में बसपा जीत हासिल करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369