आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर के छापुर गांव में आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पहली बार 29 अगस्त की रात को ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन होने जा रहा है जिसमें देश के मशहूर और मारूफ शायर अपना कलाम लोगों तक पहुंचाएंगे।इस मुशायरे का मकसद देश मे आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देना है। खास बात यह है कि पहली बार छापुर गांव में इतने बड़े पैमाने पर हो रहे मुशायरे में जहां देश के वीर शहीदों और महापुरुषों को याद किया जाएगा वहीं गांव के होनहार एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं को संम्मानित भी किया जाएगा।इतना ही नहीं मुशायरे में हाफ़िज़ ए कुरान,आलीमेदिन, खिलाड़ी, और अन्य कामों में अपनी दक्षता रखने वाले लोगों को भी प्रशस्ति पत्र,मोमेंटों और नगद धनराशि देकर उनका सम्मान किया जाएगा।
इस मुशायरे को लेकर छापुर गांव के ग्रामीणों में भारी उत्साह है अब ग्रामीणों को 29 अगस्त की रात का बेसब्री से इंतज़ार है।
गौरतलब है कि मैक्स मजीदिया फाउंडेशन,कौमी एकता मिशन,मदर टरेसा फाउंडेशन और ए एम ग्रुप ऑफ कंपनी इस अज़ीमुशान मुशायरे का आयोजन कर रहे हैं जिसमें देश भर से कवियों और शायरों की प्रमुख हस्तियां पहुंचेंगी। मुशायरे के आयोजक पूर्व प्रधान अब्दुल अज़ीज़ ने बताया कि मुशायरे में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश,देहरादून से आज़ाद अली,देहरादून से प्रमुख समाज सेवक उमा सिसौदिया, पूर्व राज्य मंत्री याकूब सिद्दीकी,पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश कौशिक,राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी और एसडीएम भगवानपुर होंगे।
इस दौरान मुशायरा के आयोजन में मैक्स रेमेडीज के डॉक्टर मतिउल्लाह मजीद,रिज़वान उर्फ जाननी,डॉक्टर अरुण और प्रमुख समाज सेवी रहमत अली होंगे। मुशायरे में आने वाले शायरों में अफ़ज़ल मंगलौरी,डॉक्टर जुनैद अख्तर,अरशद ज़िया,प्रवीण राही, शायरा दानिश ग़ज़ल,इकरा,निकहत, शायर कलीम वफ़ा,अफ़रोज़ टांडवी, अमजद खान,अमजद आतिश,हसन काशफी,और महेंद्र सिंह अश्क अपने कलाम और कविताओं से नवाजेंगे।
गांव में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी एक टीम का गठन किया गया है। पंडित अशवनी मुदगल, डॉ शमीम अहमद,एडवोकेट वीरेंद्र चौहान,इदरीश चौधरी,बृजपाल ठेकेदार,डॉ सलील अहमद,सलाउद्दीन,इरफान अहमद, कुर्बान उर्फ लाला, सऊद अज़ीज़,शफीक अहमद,अल्ताफ अली,हाफ़िज़ मोहम्मद अली,असजद अली,डॉ मतिउल्लाह, शकील अहमद,इरफान अली,मो इस्लाम,मेहरबान,दिलशाद अहमद,फ़ाज़िल अली,फसीमून,हाफ़िज़ यूसुफ,नोशाद अली,शमशाद,अकरम अली,मसरूर आदि सैंकड़ो लोगों में मुशायरे को लेकर भारी उत्साह है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला