Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की नगर निगम में पहुंची पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने 40 शिकायतों में से 24 का किया निस्तारण

Spread the love

रुड़की नगर निगम में पहुंचे उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय नेगी और उपाध्यक्ष अंकित आर्य ने पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी को आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। शहर की लैब कर्मचारियों का आरोप था कि चार लैब की नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जांच की गई जबकि एक लैब को जानबूझकर जांच के दायरे से छोड़ दिया गया। इस बात से नाराज़ आयोग के उपाध्यक्ष मौके पर ही रूड़कीं एसडीएम विजयनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया है जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी जांच के दायरे में आएंगे।

इस दौरान 40 शिकायतों में से 24 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। हालांकि इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग की इस दौरान ऊर्जा निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, चकबन्दी विभाग ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे लेकिन कुछ विभागों के अधिकारी ना पहुंचने पर पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय नेगी और उपाध्यक्ष अंकित आर्य ने काफी नाराज़गी भी जताई।जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जल संस्थान,और कुछ लोगों ने अधिकारियों पर शिकायतों को गंभीरता से ना लेने का भी आरोप लगाया।

गौरतलब है कि पिछड़ा वर्ग आयोग अब प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर शिविर लगाकर पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं की सुनवाई गंभीरता से कर रहा है जिनका निस्तारण भी मौके पर करने के प्रयास रहते हैं। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग हरिद्वार ज़िले के सभी विकास खंड में शिविर लगा रहा है इससे पिछड़ा वर्ग के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा लक्सर रूड़कीं आदि में कैम्प लग चुका है भगवानपुर में ब्रहस्पतिवार को कैम्प आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इसके बाद ज़िले के पिछड़ा वर्ग के जो बड़े गांव हैं वहां आयोग की टीम पहुंचेगी और जनसमस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा।

संजय नेगी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है उनका मंत्रियों और सीएम से मिलकर निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा , एसडीएम विजयनाथ शुक्ला, के अलावा पने बताया कि बरहस्पतिवार को भगवानपुर ब्लॉक में कैम्प आयोजित किये जायेंगे। जिले के समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा ने ओबीसी वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आयोग के शिविर में पहुंचे जो भी उनकी समस्याएं हैं उनका निस्तारण किया जाएगा। इस समय ऑनलाइन छात्रवर्ती के फार्म भरे जा रहे हैं जिन्हें जल्द से जल्द भर दें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369