आरिफ़ नियाजी
राजस्थान के जालौर में दलित छात्र की हत्या के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर राजस्थान सरकार का पुतला फूंका और ज़ोरदार नारेबाजी भी की। इस दौरान भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे ।गौरतलब है कि राजस्थान के जालौर स्थित स्कूल के एक शिक्षक पर आरोप है कि उसने छात्र इंद्र मेघवाल की मटका छूने पर बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।
इस घटना के विरोध में बुधवार को मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक हाइवे के पूल के नीचे ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर भीम आर्मी के प्रदेश सयोंजक महक सिंह ने आरोप लगाया कि आज भी दलितों के साथ भेदभाव अपनाया जा रहा है दलितों का उत्त्पीडऩ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है अगर समय रहते सरकार ने उचित कदम ना उठाये तो हालात और भी खराब हो जाएंगे। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता काज़ी मोनीष ने कहा कि राजस्थान सरकार की बड़ी लापरवाही है ऐसे शिक्षक को फांसी की सज़ा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जब शिक्षक ही हैवानियत पर उतर जाएंगे तो समाज मे कुछ नहीं बचेगा।ऐसे शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने राजस्थान सरकार पर इस मामले में लापरवाही का बड़ा आरोप भी लगाया। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में मांग की है कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले शिक्षक को फांसीकी सजा दी जाए। आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अहतशाम ने कहा कि राजस्थान में हुई इतनी बड़ी घटना के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौके पर नही पहुंचे।
ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।एडवोकेट अहतशाम ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाने की जोरदार मांग की।इस मौके पर भीम आर्मी के जिला सयोंजक किरतपाल,और आज़ाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम अहमद आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला