आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड में कुछ पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें जनता भी बेहतर मानती है।ऐसे ही पुलिस महकमे में उपनिरीक्षक रफत अली हैं जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मंगलौर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली का भले ही देहरादून एसटीएफ में स्थानांतरण हो गया हो लेकिन उन्हें मंगलौर के लोग कभी भुला नहीं पाएंगे।रफत अली ने कोतवाली में रहते समय मंगलौर क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। मित्र पुलिस के नारे को उन्होंने बखूबी निभाया है यही कारण है कि रफत अली आम हो या खास सभी लोगों को संतुष्ट करने के बड़े माहिर थे उन्होंने गलत सिफारिश करने वाले नेताओं की भी एक नहीं सुनी।
उन्होंने कभी किसी फरियादी को निराश नहीं किया यही कारण है कि आज जब उनकी बिदाई समारोह हो रहा था तब मंगलौर कोतवाली का स्टाफ भी बेहद मायूस था। रफत अली उन पुलिस अधिकारियों में शुमार हैं जो जहां भी जाते हैं अपनी अलग पहचान बनाते हैं।रफत अली पुलिस अधिकारियों की सूची में भी बेहतर काम करने वाले माने जाते हैं। बुधवार को मंगलौर कोतवाली परिसर में रफत अली का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों ने कोतवाली से तबादला हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक का माल्यापर्ण कर उन्हें विदाई दी वही उनके साथ जमकर फोटो शूट करवाकर यादों को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने कहा कि वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली का कार्यकाल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी रफत अली का बेहद सौम्य और सरल व्यवहार है उनके व्यवहार के कारण लोग उन पर पूरा भरोसा और विश्वाश भी करते हैं।रफत अली मंगलौर कोतवाली में आने वाले फरियादियों से भी मित्रता का व्यवहार करते रहे अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया ।उन्होंने निष्पक्षपूर्ण कार्य किया। किसी के दबाव में कोई कार्य नहीं किया। उनकी इस कार्यशैली से हर कोई प्रसन्न था।
गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली का स्थानांतरण देहरादून एसटीएफ में हुआ है। इस अवसर पर चौकी प्रभारी मनोज गरौला ,उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक उमेश कुमार,उप निरीक्षक मनोज कुमार,लंढौरा चौकी प्रभारी अकरम अली, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राठी, कांस्टेबल दीपक नेगी, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल नंदकिशोर भट्ट, कांस्टेबल जफर हुसैन, कांस्टेबल अनीता, कांस्टेबल सुमित,आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला