Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा नेता चौधरी रामकुमार ने किया बुके देकर ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

रूड़कीं के ढंडेरा पहुंचने पर जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र प्रसाद भट्ट का  सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों और बुकों से  ज़ोरदार स्वागत किया तो  वहीं वरिष्ठ भाजपा  नेता ने भी  बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र प्रसाद भट्ट का जोरदार स्वागत किया।  खानपुर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र  प्रसाद भट्ट  ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव से पहले संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने नए आयाम छुए हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार चौधरी  ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष से भाजपा को नई ताकत मिलेगी।उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र प्रसाद भट्ट कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं और संगठन की मजबूती पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

चौधरी  ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव हों या लोकसभा के चुनाव सभी मे भाजपा का परचम लहराएगा।उन्होंने कहा कि आज बबलू राणा और अशोक राणा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369