शामिक
रुड़की के रहीमपुर गांव में भी आज़ादी का महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भावी प्रतियाशी अखलाक ने रहीमपुर गांव के एक अरबी मदरसे में ध्वजारोहण किया।इस दौरान गांव के ज़िम्मेदार लोगों के साथ साथ अरबी मदरसे के छात्र भी मौजूद रहे।इस दौरान पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य अखलाक ने आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों के विषय में कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
अखलाक ने कहा कि राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। आज पूरा देश आज़ादी का जशन मना रहा है।
उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा लगाने के लिए जागरूक करे और इस देश की आन बान शान और तरक्की के लिए तिरंगा ज़रूर लगाएं।आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है जहाँ पूरा देश आज़ादी के मतवालों को याद कर रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला