आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां पूरा देश आजादी के जशन में डूबा हुआ है वही रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी ने सभी देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आज़ादी में महापुरुषों के बलिदान और उनकी कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता जिनमे प्रमुख रूप से अशफाकुल्लाह खान,रामप्रसाद बिस्मिल, शेखुल हिन्द मौलाना महमूदउल हसन, मंगल पांडे, बहादुर शाह जफर की कुर्बानी भी शामिल है।मौलाना ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जलियाँ वाला बाग,रेशमी रुमाल की तहरीक ,किस्सा बाज़ार खानी,और चोरी चोरा आंदोलन के मार्के भी थे। आज़ादी के मतवालों में सरदार भगत सिंह की जवानी की कुर्बानी भी शामिल थी।
इस आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस की आज़ाद हिंद फौज की बहुत ही अहम भूमिका थी।देश की आज़ादी में गाँधीजी का सत्त्याग्रह का आंदोलन भी पीछे नहीं रहा। पंडित मदन मोहन मालवीय,और अंग्रेज के खिलाफ फतवाए जिहाद जारी करने वाले शाह अब्दुल अज़ीज़ देहलवी की मुख्य भूमिका रही हैं। सभी महापुरुषों ने इस देश के लिए हंसते हंसते कुर्बानी दी जिन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है।आज पूरा देश आज़ादी का जशन मना रहा है उन्होंने खास तौर से मुस्लिम समाज के लोगों से आज़ादी के इस महोत्सव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाने की भो अपील की।इस दौरान मुफ़्ती सलीम भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला