Jan Mudde

No.1 news portal of India

बिहार के दो मज़दूरों को शायद नहीं मालूम था कि वह कभी अपने परिवार में नहीं लौट सकेंगे, हादसे के बाद कंपनी प्रबन्धन में मचा हड़कंप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

बिहार से मज़दूरी के लिए निकले दो मज़दूरों  को शायद नहीं मालूम था कि वह कभी घर  नहीं लौट पाएंगे  दोनों मज़दूरों की मौत की खबर जैसे ही  उनके  परिजनों को लगी तो उनमें   कोहराम मच गया।दरअसल  घटना पुहाना स्थित ग्लूकोज़ बनाने वाली एक्सा कम्पनी की है जहाँ काम करते समय एक मज़दूर बोरवेल में फंस गया उसके शोर की आवाज़ सुनकर जैसे ही दूसरे  मज़दूर ने उसे निकालने की कोशिश की तो  वह भी बोरवेल में जा  फंसा  जहां  दम घुटने से दोनों मज़दूरों  की मौत हो गई।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल  पुहाना स्थित एक्सा कंपनी  में इस समय निर्माण का कार्य चल रहा है जहाँ अधिकतर बिहार के मज़दूर कार्य कर रहे हैं  स्थानीय लोगों के मुताबिक एक मज़दूर पाइलिंग की खुदाई के दौरान  गहराई में जाने पर चिल्लाने लगा जिसे बचाने के लिए दूसरे मज़दूर को आनन फानन में गढ़े में उतारा गया जहां पर दोनों की दम घुटने से मौत हो गई घटना के बाद कंपनी प्रबन्धन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस के साथ कंपनी के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने दोनों शवों को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने  मर्तक सैफुल हक और सैकुद्दीन के परिजनों को सूचना दे दी है ।दोनों मज़दूर बिहार के ज़िला कटिहार के निवासी थे।दोनों के परिजन बिहार से रूड़कीं के लिए रवाना हो चुके हैं।वहीं इस बाबत  भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मर्तक दोनों मज़दूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरी घटना की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369