Jan Mudde

No.1 news portal of India

देहरादून से पहुंची विजिलेंस और पीएसी की बड़ी कार्यवाही, खेडी शिकोहपुर और बिंदुखड़ग गांव में 45 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के केस दर्ज

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

भगवानपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली चोरी की घटनाओं को ऊर्जा निगम ने गंभीरता से लिया है। देहरादून से पहुंची  विजिलेंस और पीएसी  की टीमों  ने खेड़ी शिकोहपुर और बिंदु खड़ग गांव में  छापेमारी की जिसमे खेड़ी शिकोहपुर और बिंदु खड़ग  गांव में बिजली चोरी करते  45 लोगों के खिलाफ केस  दर्ज किये  हैं । विजिलेंस और पीएसी की टीम की छापेमारी से बिजली चोरों में दिनभर हड़कंप मच रहा।जैसे ही ऊर्जा निगम के अधिकारी गांव में पहुंचे तो आनन-फानन में लोग अपने केबिल भी  उतारते नजर आए ।

ऊर्जा निगम की आज की सबसे बड़ी कार्यवाही  मानी जा रही है ।वहीं इस बाबत रूड़कीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा  ने बताया कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्हें लगातार बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी इतना ही नहीं ऊर्जा निगम का जो भी कर्मचारी बिजली चोरी में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।अधीक्षण अभियंता  मुनीश चंद्रा  ने बताया कि  देहरादून की विजिलेंस टीम और पीएसी की दो कंपनियों द्वारा  खेड़ी शिकोहपुर और बिंदु खड़ग  गांव में बिजली चोरी के कई मामले पकड़ में आए  हैं

 विभागीय टीम ने  लगभग 45 लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में केस  दर्ज कराये है जो भी कर्मचारी बिजली चोरी में लिप्त पाया गया उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुनीश चंद्रा  ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्यवाही में ऊर्जा निगम के भगवानपुर के  अधिशासी अभियन्ता अनिल मिश्रा,उपखण्ड  अधिकारी मौ उस्मान ,पुहाना  उपखंड अधिकारी नरेंद्र नेगी  अवर अभियन्ता विनीत कुमार भगवानपुर अधिशासी अभियन्ता विजिलेंस  अरूण कान्त आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369