Jan Mudde

No.1 news portal of India

बच्चों में आपराधिक और नशा खोरी की आदत के ज़िम्मेदार माता पिता, बच्चों की बुरी आदतों पर ध्यान दें मां बाप – श्री गोपाल अग्रवाल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

बच्चों में आपराधिक प्रव्रत्ति और नशे की लत में ना पड़ने से बच्चों के माता पिता को खास ध्यान रखना होगा।बच्चों की परवरिश अच्छी संस्कृति और अच्छे माहौल में होगी तो बच्चे बुरी आदतों से बचेंगे। उक्त विचार हरिद्वार किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री गोपाल अग्रवाल ने एक खास मुलाकात के दौरान व्यक्त किये ।उन्होंने कहा कि आज के समय मे बच्चे नशा खोरी या बुरी आदतों में पड़ जाते हैं जिसके ज़िम्मेदार उनके माता पिता होते हैं माता पिता का बच्चों पर ध्यान ना देना उन्हें अपराध की तरफ ले जाता है। अग्रवाल ने कहा कि  किशोर न्याय बोर्ड में बच्चों के अपराध सुनकर वह भी हैरान रह जाते हैं।

एक घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक  लड़की ने अपने  चाचा के लड़के को सिर्फ इसलिए मार दिया कि उसके माता पिता उससे प्रेम नहीं करते थे इतना ही नहीं किसी को उस पर शक ना हो उसने बड़े शातिर तरीके से शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ी गई। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री गोपाल अग्रवाल  ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड काफी बेहतर तरीके से अपने कार्य को अंजाम दे रहा है लेकिन जिस तरह आज के समय मे बच्चों मे आपराधिक प्रव्रत्ति और नशा खोरी बढ़ी है उससे बोर्ड के लोग भी हैरान और चिंतित है इस पर विचार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि माता पिता को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझना होगा आज की भागदौड़ की ज़िंदगी मे माता पिता अपने बच्चों पर कम ध्यान देते है  जिसका खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ता है। अगर सभी मां बाप अपने बच्चों पर विशेष नज़र रखने लगे तो बच्चे गलत आदतों में पड़ने से बच सकते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369