आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड में आबकारी विभाग 15 अगस्त तक अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है।आज देहरादून से रूड़कीं पहुंची गढ़वाल मंडल की प्रवर्तन टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की जिसके चलते टीम को टोडा कल्याणपुर गांव में उषा पत्नी तेजपाल के आवास से दो पेटी देशी शराब बरामद हुई । गढ़वाल मंडल की प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब को अपने कब्जे में लेते हुए आबकारी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की।
इसके बाद आबकारी गढ़वाल मंडल प्रवर्तन की टीम अम्बर तालाब स्थित एक मकान पर पहुंची जहां टीम को बड़ी मात्रा में देशी शराब के खाली पव्वे और बोतलें बरामद हुई जिन्हें टीम अपने साथ ले गई।इस दौरान देहरादून से पहुंची आबकारी निरीक्षक सरोजपाल ने बताया कि विभाग द्वारा 15 अगस्त तक अवैध शराब के सम्बंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते रूड़कीं में दो स्थानों पर कार्यवाही की गई है यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि टोडा कल्याणपुर गांव से दो पेटी देशी शराब और अम्बरतालाब इलाके से खाली बोतलें और पव्वे बरामद हुए हैं जिन पर आबकारी विभाग कार्यवाही करेगा। गढ़वाल मंडल प्रवर्तन की टीम में इस दौरान आबकारी विभाग के हैड कांस्टेबल दीपक दुबे,कांस्टेबल रोबिन दास,यशपाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला