Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन बॉर्डर के पास उल्हेड़ा गांव के लोगों द्वारा लगाया विशाल कावड़ शिविर, शिवभक्तों के लिए हर समय उपलब्ध है भंडारे की व्यवस्था

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं से लेकर हरिद्वार तक कावड़ियों का सैलाब है ।पंचक के बाद बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे है। इस दौरान जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तो वहीं गांव के  लोग और समाज सेवी संगठन  भी शिवभक्तों की सेवा  के लिए आगे आए हैं। नारसन हाइवे पर उल्हेड़ा  गांव निवासी सत्य कुमार त्यागी द्वारा शिवभक्तों के लिए  एक विशाल कावड़ शिविर लगाया गया है जिसमे शिव भक्तों के लिए हर समय भंडारे की व्यवस्था की गई है।

 इस शिविर में हज़ारों की संख्या में शिवभक्त भंडारे में पहुंच रहे हैं।शिव भक्तों की सेवा के लिए हैदराबाद आंध्रप्रदेश से  सत्य कुमार त्यागी हर साल अपने गांव पहुंचकर विशाल भंडारे का आयोजन करते हैं।इस शिविर की खास बात यह है कि इसमें एक दिन में  हज़ारों  शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है इतना ही नहीं सभी के लिए रहने ठहरने ,भोजन और दवाई तक कि व्यवस्था भी उपलब्ध है। हालांकि  प्रमुख समाजसेवी और उल्हेड़ा गांव निवासी सत्य कुमार त्यागी का मानना है कि शिवभक्तों की सेवा से  हर तरह से शांति मिलती है मानसिक तनाव नहीं रहता और दिल का बोझ हल्का रहता है।

भगवान शिव की महिमा निराली  है भगवान शिव से जो भी मांगा जाता है भगवान उसे पूरा करते हैं जो लोग कावड़ लेकर नहीं जा सकते उन्हें शिव भक्तों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए शिविर में हर समय भोजन और हलवे के साथ साथ दवाई की पूरी सुविधा शिव भक्तों को मिलेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी शिव भक्त को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भगवान शिव सभी की मनोकामना पूरी करें ऐसी उनकी भगवान से प्रार्थना है। इस शिविर में भंडारे और कावड़ियों की सेवा करने वाले उल्हेड़ा गांव के प्रमुख लोगों में   दुष्यंत त्यागी,अक्षय शर्मा,देव त्यागी,सत्य कुमार शर्मा,धरमपाल शर्मा,अजब सिंह  आदि लोग प्रमुखता से कावड़ शिविर में अपना सहयोग दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369