Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड मुस्लिम राजपूत वैलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव बने प्रमुख समाजसेवी मुहम्मद लतीफ चौधरी,संगठन को करेंगे मज़बूत

Spread the love

राव आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड में मुस्लिम राजपूत संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए संगठन में कई महत्वपूर्ण लोगों को संगठन से जोड़ा गया है।मुस्लिम राजपूत  वेलफेयर एसोसिएश रजि0 के संयोजक और प्रमुख समाजसेवी अब्दुल सत्तार द्वारा उत्तराखंड में देहरादून निवासी मुहम्मद  लतीफ चौधरी पुत्र करम दीन चौधरी को मुस्लिम राजपूत वैलफेयर ऐसोसिएशन का महासचिव नियुक्त किया है।

अब्दुल सत्तार और उत्तराखंड के मुस्लिम राजपूत समाज को उनकी नियुक्ति से आशा ही नहीं पूरा यकीन है कि मुहम्मद लतीफ मुस्लिम राजपूत वैलफेयर एसोसिएशन को तो मज़बूत करेंगे ही साथ ही मुस्लिम राजपूत समाज की तरक्की और तरबियत के मामलों को भी आगे बढ़ाएंगे। वहीं इस बाबत  नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मुहम्मद लतीफ चौधरी  ने बताया कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे और मुस्लिम राजपूत संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।उत्तराखंड में जहां जहां भी राजपूत समाज के लोग हैं उनको एक जुट किया जाएगा।

मुस्लिम राजपूत समाज के रोजगार और तालीम पर भी जोर दिया जाएगा।गौरतलब है कि अब्दुल सत्तार लगातार मुस्लिम राजपूत संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिली है अब वह उत्तराखंड में मुस्लिम राजपूत समाज को एक मंच पर एक जुट करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। मुस्लिम राजपूत समाज भी अब्दुल सत्तार की इस मुहिम को काफी कारगर समझता है यही कारण है कि उत्तरप्रदेश, हरियाणा, और  पंजाब जैसे राज्यों में मुस्लिम राजपूत समाज को  एक जुट करने में उन्हें  काफी सफलता भी मिली है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369