Jan Mudde

No.1 news portal of India

देहरादून के मरकजुल बशारतिल इस्लामी पब्लिक स्कूल मनाया गया हरेला पर्व, पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे ज़रूरी- बसेरा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

देहरादून में हरेला पर्व के अवसर पर मरकजुल बशारतिल इस्लामी पब्लिक स्कूल (मदरसा) द्वारा स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  मदरसे (स्कूल) के  निदेशक मौलाना इफ्तखार , प्रधानाचार्य  मौलाना सलमान नदवी,  हज समिति के पूर्व सदस्य कारी इरशाद , एवं प्रमुख समाज सेवी अशरफ हाशमी  के द्वारा हरेला पर्व का कार्यक्रम आयोजित  किया गया था।  इस मौके पर उप निदेशक हीरा सिंह बसेरा,  सहायक अल्पसंख्यक  कल्याण अधिकारी बी पी त्रिवेदी मोहम्मद नौशाद अहमद  ने कार्यक्रम सफल होने की शुभकामनाएँ दी और सभी को तहे दिल से धन्यवाद किया।

सभी ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि यदि सभी हरेला दिवस तथा पर्यावरण दिवस के अलावा भी वृक्ष लगाए ओर साथ ही उनका ध्यान भी रखे ताकी पर्यावरण स्वास्थ रहे और मनुष्य जाती के साथ साथ पशु पक्षी को भी पर्यावरण का लाभ मिल सकेगा। उन्होने यह संदेश भी दिया कि जिस प्रकार एक मनुष्य अपने परिवार से प्रेम करते हुए उन्हे हर हानि तथा विनाश से उनकी रक्षा करता है, ठीक उसी प्रकार मनुष्य को पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिये और विनाश से रक्षा करनी चाहिये। इसी के साथ   निदेशक मौलाना इफ्तखार साहब ने पुनः सबका धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम उप निदेशक हीरा सिंह बसेरा , बी पी त्रिवेदी, मोहम्मद नौशाद अहमद का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमें अल्प समय में पेड़ मुहैय्या कराए। कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक हीरा सिंह बसेरा , बी पी त्रिवेदी , मोहम्मद नौशाद अहमद साहब ने स्कूल के सभी स्टाफ से अध्यापक का क्या महत्व है बच्चो के प्रति इस पर चर्चा भी की।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369