Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला इमरती गांव से प्रधान पद के लिए खुशनुमा भी आजमाएंगी अपनी किस्मत, मज़बूत प्रतियाशी साबित हो सकती हैं हाजी मुरसलीन की पुत्रवधु

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

हरिद्वार ज़िले  में पंचायत चुनाव का आगाज़ हो चुका है तो वहीं  नगला इमरती गांव में भी चुनावी बिसात बिछ चुकी है। गांव के पूर्व प्रधान रहे हाजी मुरसलीन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं आज भी उनके द्वारा  कराए गए विकास कार्यों को लोग याद करते हैं। हाजी मुरसलीन के  बेटे ज़ुबैर अली ने भी प्रधान पद के लिए अपनी पत्नी खुशनुमा को  चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है जिसका गांव के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। हालांकि गांव का  बड़ा तबका आज भी हाजी मुरसलीन और उनके पुत्र ज़ुबैर अली से जुड़ा हुआ है।

ज़ुबैर अपने पिता के अस्वस्थ होने के चलते भी ग्रामीणों से लगातार जुड़े रहे उनके हर सुख दुख में वह शामिल रहे। सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी भी  ग्रामीणों तक पहुंचाईं है व्रद्ध,विधवा, किसान  पेंशन जैसी योजनाओं में उन्होंने ग्रामीणों की काफी मदद की।

गौरतलब है कि इस बार कावड़ और पंचायत चुनाव एक साथ हैं जिसके चलते गांव गांव में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज हम बात करेंगे नगला इमरती गांव की जहां से पूर्व प्रधान हाजी मुरसलीन का परिवार एक बार फिर प्रधान पद  के लिए पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर चुका  है।इस बार हाजी मुरसलीन की पुत्र  वधु और प्रमुख समाजसेवी ज़ुबैर अली की पत्नी खुशनुमा प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में होंगी। हार किसकी होगी और जीत किसकी होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना ज़रूर है कि खुशनुमा बाकी के सभी प्रतियाशियो  पर भारी साबित हो सकतीं हैं।

खास बात यह है कि ज़ुबैर अली ने कोरोना काल में  जिस तरह से लोगों के बीच मे रहकर अपनी पहचान बनाई है वह किसी से छिपी नहीं है उसका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा। ज़ुबैर ने कोरोना और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए गांव में कई बार कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव भी कराया है। इतना ही नहीं ज़ुबैर का पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से भी बेहतर तालमेल माना जाता है यही कारण है कि वह आज भी किसी पद पर ना होने के बावजूद भी लोगों की दिन रात सेवा करते हैं ।

ग्रामीण अभी तक खुशनुमा को सबसे बेहतर प्रतियाशी मान कर चल रहे हैं।वहीं खुशनुमा का कहना है की अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।उन्होंने कहा कि विकास करना ही उनका मकसद रहेगा जिस तरह से पिछले कुछ सालों में गांव में कोई विकास नहीं हो पाया है उससे गांव काफी पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि गांव की जनता को निर्णय लेना है जनता ने उन्हें एक मौका दिया तो वह विकास करके दिखाएंगी। गांव की सरकार जनता होगी जनता ही विकास का पैमाना तय करेगी। गांव में विकास कैसे होता है इस बार लोगों को यही दिखाने का काम करेंगी। इस दौरान हाजी मुरसलीन ने अपने बेटे ज़ुबैर अली को जीत के लिए आशीर्वाद भी दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369