Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की नलकूप खंड कार्यालय पर वेतन ना मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन, वेतन ना मिलने से नाराज़ हैं कर्मचारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं सिंचाई विभाग नलकूप खंड के कार्यालय पर सैंकड़ो कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की।इस दौरान सिंचाई संघ नलकूप खंड के कर्मचारियों का आरोप था कि उन्हें अभी तक भी जून माह का वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनको वेतन ना मिलने से उनकी समय पर क़िस्त भी नहीं जा पा रही है अगर समय रहते विभाग ने उनका वेतन ना दिया तो वह अनिश्चित कालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।इस दौरान कर्मचारियों ने नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का भी घेराव किया।

इतना ही नहीं कर्मचारी इतने गुस्से में थे कि वह अपने कार्यालय से बाहर आ गए और कार्यालय के गेट पर तालाबन्दी तक कर डाली। हालांकि अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए और गेट खोल दिया।

इस मौके पर सिंचाई संघ नलकूप खंड के अध्यक्ष विजय सिंह सैनी,महामंत्री प्रमोद कुमार,महामंत्री जम्मू प्रसाद,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ केअध्यक्ष कुर्बान अली,वाहन चालक संघ के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार,अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष सतीश सैनी,पूर्व मंत्री सुंदरपाल,अध्यक्ष संजय यादव,रविन्द्र कुमार,शहज़ाद,रामकुमार,बालेश,धर्मवीर,नरेश कुमार,राजकुमार,नलकूपचालक धर्मपाल सिंह,बृजपाल, कर्म सिंह,पूनम देवी,किशवर जहां,सचिन कुमार,मनोज कुमार,अशोक यादव,सुशील कुमार मिस्त्री,दिनेश मिस्त्री,प्रशांत कुमार,अनिल कुमार,और सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369