Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुफ़्ती सलीम की ईद उल अज़हा पर मुस्लिम समाज से खास अपील, ईदगाह में किस वख्त होगी नमाज़, देखें ये रिपोर्ट

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में ईद उल अज़हा की कुर्बानी को लेकर अरबी मदरसा रहमानिया में विशेष इंतजाम किए गए हैं कुर्बानी को पर्दे में करने के  लिए पूरे मदरसे में जगह जगह टैंट लगाए गए हैं।  साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा गया है।इस दौरान  मुफ़्ती  सलीम ने बताया कि नमाज़ ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी जबकि जामा मस्जिद,मस्जिद हव्वा में छह बजे,मस्जिद उमर बिन खत्ताब में 6.30,मस्जिद शेख बेंचा  तथा रिक्शा स्टैंड स्थित  मस्जिद बिलाल रिक्शा  5.45 पर नमाज़ अदा की जाएगी।

  रूड़कीं   मुफ़्ती सलीम ने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि ईद उल अज़हा के त्यौहार को सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का त्यौहार सभी लोगों में आपसी भाईचारे और प्रेम का पैगाम देता है।उन्होंने कहा कि ईद उल अज़हा  पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें । जानवर के अवशेष पूरी तरह  से ढके हुए हों। खून नालियों में ना बहाएं बल्कि गढ़े में दबाने का काम करें। कुर्बानी की वीडियो ग्राफी बिल्कुल ना बनाये। इस तरह का कोई कार्य ना करें जिससे किसी को परेशानी हो या किसी दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें।मुफ़्ती सलीम ने कहा कि नगर निगम और पार्षदों को  ईद उल अज़हा की तीन दिन की कुर्बानी के बाद साफ सफाई को गंभीरता से लेना होगा। सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई तस्वीर ना डालें जिससे माहौल खराब होने की आशंका हो। उन्होंने ईद उल अज़हा के त्यौहार पर सभी लोगों को शांति के साथ मनाने की अपील भी की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369