आरिफ नियाजी
भगवानपुर के खेडी शिकोहपुर गांव में पहली ही बारिश में सरकारी स्कूल तालाब नज़र आया। स्कूल में पानी भरने से स्कूल के छात्र भी बेहद परेशान रहे। इसी दौरान जब ग्रामीणों को स्कूल में पानी भरने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्कूल में पहुंच गए ।सरकारी स्कूल में जल भराव की सूचना तुरंत ही ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रीय विधायक रवि बहादुर को दी जिसे गम्भीरता से लेते हुए विधायक ने तुरंत ही एसडीएम भगवानपुर और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से इस बाबत वार्ता की।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नवीन ध्यानी समेत तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के पास लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने नाला निर्माण की स्थान पर सड़क का निर्माण कर दिया जिसका खामियाजा स्कूली बच्चोँ को भुगतना पड़ रहा है। वहीं प्रमुख समाज सेवी राव रहीस राव शफाहत और युवा कांग्रेस के नेता शाकिर पीरजी ने आरोप लगाया कि एक तरफ उत्तराखण्ड सरकार सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए करोड़ों के बजट खर्च कर रही है तो वहीं खेडीशिकोहपुर का प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल की बिल्डिंग सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं आलम यह है कि भारी बरसात में बच्चे गंदे पानी मे चलने को मजबूर हैं।
स्कूल तालाब में तब्दील हो चुका है। पहली बरसात ने ही स्कूल में जलभराव से हालात बेहद खराब हो चुके हैं अगर प्रशासन ने इस ओर जल्द ही कोई ध्यान ना दिया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे। वहीं अब दैवीय आपदा के बजट से इस नाले का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विधायक रवि बहादुर ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं इतना ही नहीं उन्होंने भगवानपुर एसडीएम वैभव गुप्ता और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की है।रवि बहादुर का कहना है कि नाला निर्माण ना होने से तमाम गांव का गंदा पानी भी स्कूल में जमा हो रहा है जिससे संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नाला निर्माण को लेकर वह अधिकारियों से मिलेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला