आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के करियर में तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आने से 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों की मदद द्वारा रूड़कीं के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कलियर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।
दरअसल सौन्दन गांव थाना केला देवी ज़िला संभल निवासी मोहम्मद यासीन अपने छह साल के बेटे अल्तमश और अन्य अपने गांव के अन्य लोगों के साथ कलियर शरीफ दरगाह पर ज़ियारत करने पहुंचे थे जैसे ही वह कलियर चौक पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे अल्तमश गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन तुरंत ही उसी बाइक से उसे सिविल होस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान अल्तमश की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी है वहीं बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला