आरिफ नियाज़ी
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शेखपुरी में दो पक्षों के बीच हुए बवाल के मामले में एक महिला की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत सात आरोपियों के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दरअसल रूड़कीं के शेखपुरी मोहल्ला निवासी फराह परवीन पत्नी शब्बू और सनव्वर पक्ष के बीच कुछ दिन से रंजिश चली आ रही थी ।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। आज दूसरे पक्ष की महिला फराह परवीन ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती चार जुलाई को सुबह के समय जब उसके पति घर पर ही थे तभीशाहवेज,शाहजेब, पुत्रगण अब्दुल खालिद और मनव्वर , सनव्वर पुत्र महबूब और नाजरीन पत्नी खालिद,शकीला पत्नी मनव्वर,नाज़िया उर्फ फूली पत्नी सनव्वर आदि उनके घर पर चढ़ कर आए और सभी लोग उसके पति और उस पर टूट पड़े जिन्होंने दोनों के साथ जमकर मारपीट की।आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने गाली देते हुए उन्होंने देख लेने की धमकी भी दी।हंगामे की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सावेज, शाहजेब, मनव्वर, सनव्वर, नाजरीन, शकीला और नाजिया उर्फ फूल निवासी शेखपुरी के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है उनमें धारा 147,148,149,323,354,452,504,और 506 शामिल हैं।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। हालांकि एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस गंभीर धाराओं में पहले भो केस दर्ज कर चुकी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला