आरिफ नियाजी
रुड़की। स्थानीय राम नगर चौक स्थित होटल सिद्धार्थ में सैनी जागृति मिशन रुड़की के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व सैन्य अधिकारी सुंदर पाल सैनी का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष सुंदर पाल सैनी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी माह अगस्त 2022 में सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाना है जिसकी तैयारियों में हम सभी को अभी से जुट जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन में नए सदस्यों को भी जोड़ने का अभियान जारी रखना है ताकि मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की जा सके।
इस मौके पर सीए युद्धवीर सिंह सैनी, उद्योगपति प्रीतम सिंह सैनी, उद्योगपति सुभाष सैनी, पूर्व सैन्य अधिकारी महेंद्र सैनी, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, जितेंद्र सैनी, आशीष सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सैनी, संजय सैनी, पंकज सैनी, आदेश सैनी, इंजी के पी सिंह, इसम सिंह सैनी, राकेश सैनी सहित कई सदस्यों ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला