आरीफ नियाज़ी
रूड़कीं पहुंची बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम आज 6 साल की रेप पीड़ित बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज करने रूड़कीं सिविल होस्पिटल पहुंची।इस दौरान बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना और आयोग की अनुसचिव श्रीमती रोशनी सती ने दोनों मां बेटी के बयान दर्ज किए इतना ही नहीं उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी हासिल की। इस दौरान बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि मां बेटी दोनों स्वस्थ हैं जिनको फिलहाल होस्पिटल में रहने की आवश्यकता नहीं है।
लेकिन बाल सरंक्षण अधिकार आयोग माँ बेटी कहाँ जाएंगी इस पर अस्पताल के सीएमएस समेत तमाम अधिकारियों से विचार विमर्श करेगा। उन्होंने कहा कि बच्ची को घटना के बारे में कुछ याद नहीं है वहीं बेटी की मां भी ठीक से बता नहीं पा रही है। फिलहाल दोनों को जल्द ही अस्पताल से जल्द शिफ्ट किया जा सकता है।
गौरतलब है कि 24 जून की रात को महिला और उसकी 6 साल की बेटी के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुराचार किया था जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया था।फिलहाल देहरादून से रूड़कीं सिविल हॉस्पिटल में पहुंची बाल संरक्षण अधिकार आयोग की टीम ने रेप पीड़िता मां बेटी के बयान दर्ज कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।इस दौरान अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना,उप सचिव रोशनी सती, आयोग के सदस्य विनोद कपूरवाण के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ के अधिकारी पुलिस अधिकारी और अस्पताल प्रबंधन भी मौजूद रहा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला