आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की ऑल इंडिया सैनी सभा सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है सभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजी महावीर सिंह सैनी ने जिला हरिद्वार की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है इसके साथ ही जिला अध्यक्ष इंजी कर्ण सिंह सैनी और जिला महासचिव के पद पर ब्रह्मपाल सिंह सैनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजी महावीर सिंह सैनी आज रुड़की पहुंचे थे जिन्होंने सीए युद्धवीर सिंह सैनी के कार्यालय पर प्रदेश के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें विचार विमर्श के उपरांत जिला हरिद्वार की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया है।
सैनी सभा के प्रदेश पदाधिकारी 27 जून 2022 को रुड़की नगर निगम सभागार में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी के सम्मान में आयोजित समारोह में रुड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को जिला कमेटी की ओर से प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग से बेहद नाराज दिखाई दिए। हालांकि बैठक में सभी ने कहा कि कार्यक्रम का जो उद्देश्य था उससे कुछ लोग भटक गए थे ।बैठक में इसका भी पुरजोर तरीके से खंडन कर उसे सिरे से खारिज किया गया।
साथ ही कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा, उसके क्रियान्वयन में जो गलतियां की गई उनसे संगठन के प्रदेश पदाधिकारीयों को तो आघात लगा ही है साथ ही सैनी समाज के लोगों की भी भावनाएं आहत हुई हैं । इसे देखते हुए जिला कमेटी हरिद्वार को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कर्म सिंह सैनी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद सैनी, प्रशासनिक कमेटी के सदस्य आशीष सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इंजी वी पी सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला