Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के बीएसएम इंटर कॉलेज में घुटनों,जोड़ों के दर्द और पेट संबंधी बीमारी का हुआ उपचार, कैम्प में उमड़ी लोगो की भीड़, चार जुलाई तक चलेगा कैम्प

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे घुटना दर्द और  जोड़ो के दर्द, पेट संबंधीत रोगों में अब तक  करीब 350 मरीज इस केम्प का लाभ उठा चुके है जो कि 30 जून को बी एस एम इंटर कॉलेज में शुरू हुआ था जिसमे देहरादून के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विक्रांत अहलावत पहुंचे है जो कि 4 जुलाई तक चलेगा। कैम्प का उदघाटन बतौर  मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा द्वारा किया गया था। इस कैम्प में बड़ी संख्या  में  घुटनो  और जोड़ों के दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं।शहर के लोगो ने इस कैम्प का  अभी तक खूब फायदा उठाया है।

डॉ विक्रांत अहलावत ने लोगो को घुटने की बीमारियों व जोड़ो की बीमारियों से बचने के उपाय बताए और लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।क्योंकि स्वास्थ्य शरीर से ही स्वस्थ जीवन जीया जा सकता है। डॉक्टर के मुताबिक उन्हें  इस केम्प में मनोहर लाल शर्मा  एडवोकेट का काफी सहयोग मिला है। इतना ही नहीं उनका काफी  सहयोग और  मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।

डॉक्टर विक्रम अहलावत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी  लोग इस केम्प  में पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते हैं। डॉक्टर ने कहा कि कैम्प का मकसद मुनासिब कीमत पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है बड़ी संख्या में उनके पास मरीज़ पहुंच रहे हैं। घुटनो और जोड़ों के दर्द का कोई भी मरीज़ मायूस होकर नहीं लौटेगा यह उनकी गारंटी है।

उन्होंने कहा कि पैसा कमाना उनका मकसद नहीं है बल्कि मानव सेवा  करना ही उनका मकसद है। उन्होंने दावा किया कि घुटनो और जोड़ों के दर्द आदि शिकायत को वह चुटकियों में दूर कर सकते हैं । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कैम्प का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक लोग कैम्प में पहुंचकर अपनी बीमारी का उपचार कराएं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369