Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में 6 साल की बच्ची की मदद के लिए आगे आई प्रदेश सरकार, पचास हज़ार की घोषणा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की में छः साल की बच्ची से सामूहिक दुराचार की घटना के तीन दिन बाद उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है प्रदेश सरकार ने पचास हज़ार पीड़ित परिवार को देने की घोषणा की है। दरअसल रूड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा रेप पीड़िता का हालचाल जानने के लिए  सिविल होस्पिटल पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को पचास हज़ार देने की घोषणा की। इतना ही नही उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से भी पीड़िता का हालचाल जाना। प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।पुलिस गंभीरता के साथ आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व कलियर रुड़की नहर पटरी मार्ग पर 6 वर्षीय बच्ची के साथ कार सवार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पीड़िता और सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। प्रदीप बत्रा ने अस्पताल के  सीएमएस  डॉ संजय कंसल को बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिये हैं।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रेप पीड़िता हर संभव मदद के लिए सरकार उसके साथ खड़ी है वही पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369