आरिफ नियाज़ी
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद अजमेर शरीफ दरगाह पर पहुंचे झबरेड़ा से पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ ने दरगाह पर फूल और चादर पेश किये। इस दौरान पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंन्त्री ने प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। धामी की जीत से प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ साथ चम्पावत में भी ऐतिहासिक विकास होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका जनाधार लगातार बढ़ रहा है।
वहीं पूर्व विधायक कर्णवाल और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद ने उत्तराखण्ड के चहुमुखी विकास,प्रदेश में अमन सलामती और खुश-हाली की दुआ मांगी। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर शरीफ के जिलाध्यक्ष शफीक खान और इमरान चिश्ती, आसिम चिश्ती आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला