रुड़की के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक टैम्पो की भिड़ंत हो गई जिसमें सवार एक व्रद्ध महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सैन्टर रैफर किया गया है। दरसअल आज सुबह के समय एक सवारियों से भरा टैम्पो रायपुर से रुड़की की ओर जा रहा था जैसे ही टैम्पो कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया
इस भीषण हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमे दो की हालत को गम्भीर देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है जबकि सफरपुर गांव निवासी कामिल की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर मची अफरातफरी की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया है जबकि ट्रक चालक फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला