Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत चार गंभीर घायल

Spread the love

रुड़की दिल्ली हाइवे पर तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराने से पलट गई जिसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए देहरादून रैफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दिल्ली से मर्तकों के परिजन भी रुड़की पहुंच चुके है।

दअरसल मुकंदपुर दिल्ली निवासी 30 वर्षीय योगेश उसका आठ साल का बेटा दक्ष और उसकी माता गुगली देवी अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार की शाम को हरिद्वार स्नान करने आए थे आज दोपहर के समय वह अपनी गाड़ी से वापस स्नान करके दिल्ली लौट रहे थे जैसे ही उनकी गाड़ी मंगलौर के पास हाइवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें बैठे योगेश उसके बेटे दक्ष और माता गुगली देवी की सड़क पर सर लगने से मौत हो गई ।

दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवो को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।वहीं मर्तकों के परिजन भी दिल्ली से रुड़की पहुंच चुके हैं जिनमे मातम छाया हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369